
टीकमगढ़: दिगौड़ा कस्बे में आग की घटना में गंभीर रूप से झुलसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा रैकवार के पति बली रैकवार का सोमवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। गंभीर हालत में उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
मृतक के रिश्तेदार सोनू केवट के अनुसार आग लगने की घटना में बली रैकवार का चेहरा और छाती बुरी तरह झुलस गए थे। रविवार को उन्हें गंभीर अवस्था में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर सोमवार को उनकी मौत हो गई। यह हादसा रविवार को दिगौड़ा कस्बे में किले के मैदान के पास स्थित उनके मकान में हुआ था। अचानक लगी भीषण आग में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया और बली रैकवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण झांसी रेफर किया गया था।
ये भी पढ़े – टीकमगढ़: महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन
- tikamgarh-jhansi-medical-college-man-dies-fire-incident









