टीकमगढ़ में 20 दिन की मासूम की हत्या का आरोप, बेटी होने से नाराज दादी गिरफ्तार

टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के बन्नेबुजुर्ग गांव में 20 दिन की नवजात बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की दादी रेखा आदिवासी (45) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

जानकारी के अनुसार, नवजात मनीषा अपनी मां पुक्खन आदिवासी के साथ सो रही थी। रविवार तड़के करीब 3 बजे दादी बच्ची को अपने साथ ले गई और कुछ देर बाद वापस मां के पास लिटा दिया। जब बच्ची के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो मां ने उसे उठाकर देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची की तबीयत खराब होने पर झाड़-फूंक कराई गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पूछताछ और जांच के दौरान घटनाक्रम में विरोधाभास मिलने पर सच्चाई सामने आई और आरोपी दादी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पलेरा थाना प्रभारी प्रीति भार्गव के अनुसार, जांच में सामने आया कि आरोपी दादी कथित तौर पर बच्ची के जन्म से नाराज थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृत बच्ची की मां पुक्खन आदिवासी ने आरोप लगाया कि बेटी के जन्म के बाद से उसकी सास उसके साथ दुर्व्यवहार करती थी। उसका पति धनीराम दिल्ली में मजदूरी करता है और वह घर पर अपनी सास के साथ रह रही थी। महिला का आरोप है कि उसे भोजन तक ठीक से नहीं दिया जाता था।

ये भी पढ़े – जिला जेल टीकमगढ़ में निरीक्षण के साथ विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, बंदियों को बताए गए कानूनी अधिकार

  • tikamgarh-newborn-girl-murder-grandmother-arrested-palera-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना