कोलारस पुलिस ने 7 दुकानों में हुई चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

कोलारस पुलिस ने 7 दुकानों में हुई चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

शिवपुरी-कोलारस कस्बे में 24-25 जुलाई की दरम्यानी रात 7 दुकानों एवं गुमटियों के ताले तोड़कर हुई चोरी की वारदात का कोलारस पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है।

जानकारी के अनुसार फरियादी वीरू खटीक निवासी वार्ड क्रमांक-7, खटीक मोहल्ला, कोलारस की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर एसडीओपी संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुनीत बाजपेयी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने जगतपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर इरफान खान (30) निवासी इंदिरा कॉलोनी, जगतपुर, कोलारस को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मोनू धाकड़ के साथ मिलकर मीट मार्केट एवं आसपास की दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सामान तथा चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपी मोनू धाकड़ की तलाश में जुटी हुई है।

  • कोलारस पुलिस ने 7 दुकानों में हुई चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
  • MAHENDRA SINGH LAHARIYA

    MAHENDRA SINGH LAHARIYA

    Related Posts

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    2 अक्टूबर 2026। फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव…

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    2 अक्टूबर 2026। हर साल 2 अक्टूबर को भारत…

    You Missed

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल