बड़वानी: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के चलते लकड़ी की भट्टी और इलेक्ट्रॉनिक चूल्हों का सहारा

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के चलते लकड़ी की भट्टी और इलेक्ट्रॉनिक चूल्हों का सहारा

बड़वानी: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब जिले में भी दिखने लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी ने होटल, रेस्टोरेंट और छोटी चाय-नाश्ते की दुकानों के संचालन को मुश्किल बना दिया है। कुछ दुकानें पहले ही बंद हो चुकी हैं, जबकि कई बंद होने की कगार पर हैं। प्रशासन के आह्वान पर दुकानदार पुराने ईंधन संसाधनों की ओर लौट रहे हैं, जिसमें लकड़ी की भट्टी और इलेक्ट्रॉनिक चूल्हों का उपयोग शामिल है।

हालांकि, लकड़ी की उपलब्धता है लेकिन इसके दामों में 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। कोयले की मांग और दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कारंजा चौपाटी पर फास्ट फूड, चाय और नाश्ते की दुकानों पर इसका अधिक असर पड़ा है, जहां कमर्शियल सिलेंडर का ही उपयोग होता था।

  • शादी सीजन में बढ़ेगी मुसीबत: शादी के सीजन में ईंधन की कमी से मैरेज गार्डन और केटरर्स के लिए चुनौती खड़ी हो गई है। डीजल और लकड़ी भट्टियों का उपयोग समय-साध्य है, जिससे आयोजन में दिक्कतें आ सकती हैं।
  • इंडक्शन चूल्हे की बढ़ती मांग: कमर्शियल सिलेंडर की कमी और घरेलू सिलेंडर की बढ़ती मांग के बीच इंडक्शन चूल्हों की बिक्री बढ़ गई है। इसके चलते इनके दाम भी बढ़ रहे हैं और पहले से बुकिंग की जा रही है।
  • तवा रोटी की जगह तंदूर रोटी: रेस्टोरेंट संचालक रवि सुगंधी के अनुसार, लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने में अधिक समय लग रहा है, जिससे ग्राहकों को समय पर सेवा नहीं मिल पा रही है।

 

  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

    सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें