खंडवा में संयुक्त कृषक संगठन का प्रदर्शन, शव यात्रा निकालकर जताया विरोध

खंडवा: संयुक्त कृषक संगठन के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को सरकार की नीतियों के विरोध में शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।संयुक्त कृषक संगठन ने करीब  दोपहर 3 बजे आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान देवनारायण चौक स्थित पुरानी अनाज मंडी में एकत्रित हुए। संगठन के अनुसार सुबह 10 बजे से किसानों का जुटना शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों के साथ शव यात्रा निकाली गई।

किसानों ने आरोप लगाया कि सेटेलाइट सर्वे आधारित सत्यापित डाटा प्रणाली के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इस व्यवस्था को तत्काल बंद कर पारंपरिक पटवारी गिरदावरी और अनावरी के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू की जाए। संगठन का कहना है कि खरीदी जिले के औसत उत्पादन के आधार पर होनी चाहिए और स्लॉट बुकिंग में कम उपज दिखाकर विक्रय सीमित करने की प्रक्रिया समाप्त की जाए।

ये भी पढ़े – खंडवा: अवैध स्लॉटर हाउस पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; चर्बी-खाल सहित भारी मात्रा में सामग्री जब्त

किसानों ने यह भी मांग उठाई कि जिन किसानों का गेहूं पहले ही समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है, लेकिन उन्हें सेटेलाइट डाटा के आधार पर अपात्र घोषित कर दिया गया है, उनके बिल बनाकर जल्द भुगतान किया जाए। साथ ही स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 20 मई तक बढ़ाने और खरीदी प्रक्रिया 30 जून तक जारी रखने की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान चना खरीदी के भुगतान में देरी का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने कहा कि खरीदी शुरू हुए 15 दिन से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है, जिसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए। इसके अलावा खरीदी केंद्रों पर कांटे, हम्माल और सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाने की मांग भी रखी गई, ताकि सभी किसानों को सुविधा मिल सके।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सेटेलाइट सर्वे प्रणाली जारी रखी जाती है, तो प्रति क्विंटल 400 रुपये बोनस दिया जाए। साथ ही पराली जलाने के मामलों में दर्ज प्रकरणों को निरस्त करने की मांग की गई। किसानों ने साफ कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

ये भी पढ़े – खंडवा में कलेक्टर बंगले की बाउंड्री वॉल गिरी, बड़ा हादसा टला

  • farmers-protest-funeral-procession-wheat-procurement-issues-in-khandwa
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन और शासकीय कार्यो की समीक्षा

    रायसेन।  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

    मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?

    मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?