सागर में अवैध शराब और अहातों पर बड़ी कार्रवाई, 10 दिन में 22 प्रकरण दर्ज

सागर: जिले में अवैध शराब सेवन और अवैध अहातों के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त अभियान चलाया है। कलेक्टर के निर्देशन में पिछले 10 दिनों से जारी विशेष कार्रवाई के तहत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर 22 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

आबकारी विभाग की टीम ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा। कार्रवाई सागर शहर के गोपालगंज, कटरा, गुजराती बाजार, स्टेशन रोड, गऊघाट, वल्लभनगर, राजीवनगर, तिली, मधुकरशाह वार्ड, सिविल लाइन, मकरोनिया और धर्मश्री क्षेत्रों में की गई। वहीं खुरई, बीना, बंडा, देवरी और रेहली तहसीलों में भी जांच अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़े – सागर: गेहूं उपार्जन केंद्रों पर प्रशासन का सख्त निरीक्षण, पारदर्शिता के निर्देश

अभियान के दौरान शराब दुकानों के आसपास अवैध रूप से संचालित अहातों और सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा सेवन कराते पाए जाने पर आबकारी अधिनियम की धारा 36(A) के तहत कुल 22 प्रकरण कायम किए गए।विभागीय अधिकारियों ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब बिक्री, बिना अनुमति अहाते और नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और दोषियों पर जुर्माना तथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध रूप से चखना दुकानें और अहाते संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

ये भी पढ़े – सागर: स्व-सहायता समूह की महिलाओं का प्रदर्शन, पोषण आहार संयंत्र के निजीकरण का विरोध

  • sagar-abkari-vibhag-illegal-ahata-action-22-cases
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में