दमोह में कार-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, एक गंभीर घायल; कार छोड़कर भागा चालक

दमोह: जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडलपुर-पटेरा मार्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

रमगढ़ा निवासी चंद्रभान पटेल (28) और अरविंद पटेल (25) बाइक से दमोह की ओर किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार MP 20 CB 9839 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़े – दमोह-कटनी हाईवे पर कार पलटी, किशोरी समेत दो की मौत, चार गंभीर घायल

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को तत्काल पटेरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रभान पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अरविंद पटेल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पटेरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार जबलपुर निवासी किसी प्रीतेश तिवारी के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है।

ये भी पढ़े – दमोह: गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने हजारों लोग सड़कों पर उतरे, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

  • damoh-car-bike-collision-on-kundalpur-patera-road-one-dead-one-injured-driver-absconding-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना