लखनऊ में बादलों का डेरा, तेज हवाओं और झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद तेज आंधी, धूलभरी हवाओं और जोरदार बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दी, लेकिन कई इलाकों में अफरातफरी का माहौल भी बन गया। तेज बादलों और धूल के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया था। विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी दी थी।

ये भी पढ़े – इलाहाबाद हाईकोर्ट से अफजाल अंसारी को राहत, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन केस में गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक

तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी सूचनाएं सामने आईं। बारिश शुरू होते ही सड़कों पर पानी भर गया और ऑफिस से लौट रहे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगह वाहन चालकों ने सुरक्षित स्थानों पर रुककर मौसम सामान्य होने का इंतजार किया।

बीते दिनों लखनऊ में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में इस बारिश और आंधी से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़े – गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई फ्लैट जले, सभी निवासी सुरक्षित बाहर निकाले गए

  • lucknow-weather-changes-heavy-rain-thunderstorm-darkness-in-daytime
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना