सिंगरौली महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में अहम बैठक, औद्योगिक और सांस्कृतिक प्रदर्शनी पर जोर

सिंगरौली: जिले की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सिंगरौली महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न परियोजनाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान महोत्सव के स्वरूप, उद्देश्य और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने बताया कि यह महोत्सव हर वर्ष जिले की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य जिले की समृद्ध कला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। साथ ही जिले के औद्योगिक विकास और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

ये भी पढ़े – सिंगरौली में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, रिहंद डूब क्षेत्र से 150 घन मीटर रेत जप्त

कलेक्टर ने कहा कि महोत्सव में स्थानीय लोक कला और संस्कृति को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए कलाकारों का चयन प्री-सेलेक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा ताकि योग्य प्रतिभाओं को अवसर मिल सके।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले में स्थापित उद्योगों द्वारा किए जा रहे कार्य, उत्पादन और निर्यात गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता और एथलेटिक्स खेलों का आयोजन भी किया जाएगा।

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रदर्शनी आयोजित करने पर सहमति बनी, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।कलेक्टर ने सभी विभागों और परियोजनाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि सिंगरौली महोत्सव को भव्य और सफल बनाया जा सके।

बैठक में सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित कई परियोजना प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – सिंगरौली: बिना वैध पास गिट्टी परिवहन कर रहा डंपर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

  • singrauli-mahotsav-2026-preparation-collector-meeting-industry-culture-exhibition
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी में नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज, बोले- ‘ब्राह्मणों ने राज नहीं किया तो शोषण कैसे किया?’

    शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पूर्व गृह…

    इंदौर राजवाड़ा हादसे के बाद सिटी बसों की एंट्री बंद, तोड़फोड़ करने वालों पर FIR; ड्राइवर से पूछताछ में नया खुलासा

    राजवाड़ा चौक पर सिटी बस हादसे के बाद प्रशासन…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला