सिंगरौली में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक, लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा अधिनियम और भू-अर्जन से संबंधित लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 50 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का सभी उपखंड अधिकारी दो दिवस के भीतर निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सीमांकन, बंटवारा और नामांतरण जैसे राजस्व प्रकरणों का समय पर और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी तहसीलदारों को नियमित कोर्ट संचालन और पटवारियों से समय पर रिपोर्ट प्राप्त करने को कहा।

ये भी पढ़े – सिंगरौली महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में अहम बैठक, औद्योगिक और सांस्कृतिक प्रदर्शनी पर जोर

लोक सेवा अधिनियम की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम एवं तहसीलदार अपने अधीनस्थ अमले की साप्ताहिक समीक्षा बैठक करें ताकि कोई भी प्रकरण समय सीमा से बाहर न हो। जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र जैसे मामलों का भी समय पर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – सिंगरौली में कलेक्टर का औचक निरीक्षण: गेहूं उपार्जन केंद्र तियरा में व्यवस्थाओं की जांच, किसानों से किया संवाद

  • singrauli-revenue-review-cm-helpline-complaints-disposal-2026-mp
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना