बीना में जया किशोरी की कथा को लेकर जबरदस्त उत्साह, शहरभर में भगवा ध्वजों और स्वागत द्वारों से सजावट

सागर: जिले का बीना शहर इन दिनों पूरी तरह भक्ति और आध्यात्मिक माहौल में सराबोर है। बुंदेलखंड के इतिहास में पहली बार सुप्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी की संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। बीना विधायक निर्मला सप्रे द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय धार्मिक महोत्सव को लेकर शहरभर में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन को भव्य बनाने के लिए पिछले एक महीने से लगातार तैयारियां चल रही थीं। अब बीना शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और गलियों को भगवा ध्वजों, स्वागत द्वारों और धार्मिक सजावट से सुसज्जित कर दिया गया है। पूरा शहर भगवामय नजर आ रहा है और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है।

ये भी पढ़े – सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा पर सवाल, 3 साल की मासूम से दरिंदगी

धार्मिक आयोजन का शुभारंभ शुक्रवार को विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा मारुति मंदिर से प्रारंभ होकर सर्वोदय चौराहा और खुरई ओवरब्रिज होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। यात्रा का समापन खुरई रोड स्थित चौधरी पेट्रोल पंप के सामने बनाए गए विशाल पंडाल में होगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खुरई रोड पर 220 बाय 500 मीटर का विशाल वॉटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें 25 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, शीतल पेयजल, पार्किंग और बैठने की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। जया किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा 9 मई से 15 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का संगीतमय भजनों और प्रवचनों के माध्यम से वर्णन किया जाएगा।

विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक आध्यात्मिक उत्सव है। उनका प्रयास है कि बीना और आसपास के क्षेत्रों का हर व्यक्ति इस कथा का लाभ प्राप्त करे। वहीं जया किशोरी ने भी संदेश जारी कर श्रद्धालुओं को कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत का संदेश जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ना चाहिए।

ये भी पढ़े – सागर: घरेलू विवाद में महिला ने गटका जहर, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान

  • sagar-bina-jaya-kishori-shrimad-bhagwat-katha-grand-event-sagar-mp
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना