बुरहानपुर में एप्पल शोरूम में लाखों की चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

बुरहानपुर: थाना लालबाग पुलिस ने एप्पल शोरूम में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3 लाख 20 हजार रुपये का चोरी गया सामान बरामद किया है, जबकि बाकी सामान की तलाश जारी है।

न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी मयंक धर्मशी ने थाना लालबाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 अप्रैल 2026 की रात वह अपनी मोबाइल शॉप बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दुकान के ताले टूटे मिले और शटर आधा खुला था। जांच करने पर दुकान से महंगे एप्पल आईफोन, आईपैड, लैपटॉप एडॉप्टर, ग्राहक का लैपटॉप, ओप्पो मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब मिला।

फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने जांच के दौरान आरोपी किशन पिता मांगीलाल बारेला उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम चिड़ियापानी पिपरी थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने बड़े भाई की मोटरसाइकिल लेकर सिंधीबस्ती स्थित एप्पल प्लेनेट शोरूम का शटर आरी और सब्बल से काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 एप्पल मोबाइल, 1 ओप्पो टच स्क्रीन मोबाइल, 2 एप्पल टैबलेट, मेकबुक चार्जर, कार चार्जर, एप्पल ईयरफोन, आईपॉड, पावर बैंक, लैपटॉप बैग और मोटरसाइकिल सहित लाखों रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और बाकी चोरी गए सामान की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: हैदरपुर पंचायत में गंदगी से ग्रामीण परेशान, सड़कों पर बह रहा नालियों का पानी

 

  • burhanpur-apple-showroom-theft-case-lalbag-police-arrested-accused-recovered-lakhs-worth-electronic-items-madhya-pradesh-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सीहोर में मानसून मेहरबान: आष्टा में 2 इंच से ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 48 घंटे का अलर्ट

    सीहोर जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया…

    आगे पढ़ें
    गाडरवारा में किसानों का हल्ला बोल: हजारों किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ किया एसडीएम कार्यालय का घेराव

    नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में शनिवार को राष्ट्रवादी किसान…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान