जावरा: लोकतंत्र सेनानी राजमल बरैया पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

जावरा/रतलाम: शहर के वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी राजमल बरैया का 97 वर्ष की आयु में बुधवार रात निधन हो गया। उनके निधन के बाद प्रशासन द्वारा उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा के दौरान उनके पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में लपेटा गया और गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान प्रकट किया गया। यह सम्मान लोकतंत्र और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को समर्पित रहा।

परिवार की ओर से उनके पौत्र विपिन बरैया ने बताया कि राजमल बरैया का जन्म वर्ष 1930 में हुआ था। आपातकाल के दौरान उन्होंने लोकतंत्र की बहाली के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिसके कारण उन्हें करीब 19 माह तक जेल में रहना पड़ा था। बताया गया कि वे पिछले दो वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। बीते दो दिनों में उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई थी और बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजमल बरैया अपने पीछे दो पुत्र, तीन पुत्रियां तथा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए उनके संघर्ष को याद किया। मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए परिवार ने उनके निधन के बाद नेत्रदान भी किया। लायंस क्लब के माध्यम से उनके नेत्र दान किए गए, ताकि किसी नेत्रहीन व्यक्ति को नई रोशनी मिल सके।

ये भी पढ़े – जावरा में मानवता की मिसाल; सुमन देवी ने देह के साथ नेत्र भी किए दान, चिकित्सा छात्रों के काम आएगी देह

  • jaora-loktantra-senani-rajmal-baraiya-last-rites-state-honour-eye-donation
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सतना में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल: पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन

    सतना:  सिविल लाइन क्षेत्र में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाई कोर्ट ने भोजशाला को माना हिंदू मंदिर, एएसआई रिपोर्ट के आधार पर पूजा का अधिकार बहाल

    हाई कोर्ट ने भोजशाला को माना हिंदू मंदिर, एएसआई रिपोर्ट के आधार पर पूजा का अधिकार बहाल

    नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता: राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिनों की कस्टडी में भेजा

    नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता: राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिनों की कस्टडी में भेजा

    ब्रिक्स सम्मेलन में कूटनीतिक हलचल: पीएम मोदी से मिले ईरान के विदेश मंत्री, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई अहम चर्चा

    ब्रिक्स सम्मेलन में कूटनीतिक हलचल: पीएम मोदी से मिले ईरान के विदेश मंत्री, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई अहम चर्चा

    लाल किला ब्लास्ट कांड: NIA ने 10 आतंकियों के खिलाफ दाखिल की 7,500 पन्नों की चार्जशीट, डॉ. उमर उन नबी था मॉड्यूल का मास्टरमाइंड

    लाल किला ब्लास्ट कांड: NIA ने 10 आतंकियों के खिलाफ दाखिल की 7,500 पन्नों की चार्जशीट, डॉ. उमर उन नबी था मॉड्यूल का मास्टरमाइंड

    केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन; 9 दिनों के सियासी सस्पेंस पर कांग्रेस ने लगाया विराम

    केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन; 9 दिनों के सियासी सस्पेंस पर कांग्रेस ने लगाया विराम