ग्वालियर में देवर ने भाभी पर डाला पेट्रोल, जिंदा जलाने की कोशिश; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर: जिले के भितरवार थाना क्षेत्र में एक महिला को पेट्रोल डालकर जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम बंसोड़ी की है। पीड़िता लक्ष्मी बाथम ने पुलिस को बताया कि उसका देवर रमेश बाथम लंबे समय से उस पर गलत नजर रखता था। करीब 15 दिन पहले भी उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। उस समय परिवार और गांव के लोगों ने समझाइश देकर मामला शांत करा दिया था।

बताया गया कि आरोपी रमेश बुधवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा और विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने बाइक की टंकी से पेट्रोल निकालकर अपनी भाभी लक्ष्मी पर डाल दिया और आग लगा दी। आग लगते ही महिला चीखते हुए घर से बाहर भागी। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर उसकी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रमेश बाथम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: 17 मई को होगा नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

  • gwalior-devar-burnt-bhabhi-with-petrol-bhitwar-police-arrested-accused
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप