सागर में NEET पेपर लीक पर NSUI का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका; पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन

सागर: देशभर में चर्चित NEET परीक्षा पेपर लीक विवाद की आंच अब सागर तक पहुंच गई है। शुक्रवार को डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में NSUI कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र संगठन NSUI के बैनर तले सैकड़ों छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने का प्रयास किया। जैसे ही प्रदर्शनकारी पुतला जलाने लगे, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर उसे रोकने की कोशिश की, जिसके बाद छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और तनावपूर्ण झड़प हो गई।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया, जिससे प्रदर्शनकारियों को परिसर से हटाया गया। प्रदर्शन के दौरान “NTA जवाब दो” और “छात्र विरोधी सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए। NSUI जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी ने कहा कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। इस आंदोलन में NSUI विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रसून पटेल, उपाध्यक्ष पुण्य प्रताप पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। NSUI नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़े – सागर में चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार से 20 किलो चांदी जब्त, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी

  • sagar-neet-paper-leak-nsui-protest-water-cannon-dr-harisingh-gour-university
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में किया ध्वजारोहण, शासकीय सेवकों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

    भिण्ड/रामपाल कुशवाह की रिपोर्ट: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

    आगे पढ़ें
    मध्य प्रदेश में खाद की बिक्री पर अचानक लगी रोक, iFMS पोर्टल और वास्तविक स्टॉक के मिलान के लिए फैसला, 82 लाख किसान परेशान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के किसानों को खरीफ सीजन के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल