होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी के प्राकृतिक कृषि विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी

होशंगाबाद-नरसिंहपुर। लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा प्रस्तुत निजी सदस्य विधेयक “द प्रमोशन ऑफ नेचुरल एग्रीकल्चर बिल, 2025” को लोकसभा में विचारार्थ प्रस्तुत किए जाने के लिए राष्ट्रपति की अनुशंसा प्राप्त हो गई है।

लोकसभा सचिवालय और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि संविधान के अनुच्छेद 117(3) के तहत राष्ट्रपति महोदया ने इस विधेयक पर लोकसभा में विचार किए जाने की मंजूरी दी है। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक खेती आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। रासायनिक खेती से बढ़ती लागत, मिट्टी की उर्वरा शक्ति में गिरावट और किसानों की आर्थिक समस्याओं को देखते हुए प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि यह विधेयक किसानों को कम लागत, पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ खेती की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। साथ ही इससे किसानों की आय बढ़ाने, भूमि की गुणवत्ता सुधारने और स्वस्थ कृषि व्यवस्था विकसित करने में मदद मिलेगी। सांसद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में प्राकृतिक और जैविक खेती को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए राष्ट्रपति महोदया और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।

ब्यूरो रिपोर्ट – दीपक श्रीवास्तव 

यह भी पढ़े: छतरपुर में MKC कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण, 10 लाख फिरौती के बाद जंगल से बरामद

  • President approves Natural Farming Bill of Hoshangabad-Narsinghpur Lok Sabha constituency MP Darshan Singh Chaudhary
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

एसपी अमित कुमार का औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाने का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश

रतलाम/ नाहरू ख़ान: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने 19…

आगे पढ़ें
लाठी-डंडों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, 10 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार, भेड़ें खेत में घुसने को लेकर विवाद

रतलाम/ नाहरू ख़ान: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम साग्लाखो…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप