
छतरपुर। के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भंगवा रवि राजा परमार और उनके परिवार पर एक महिला ने मारपीट, धमकी और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ज्ञान उर्फ संध्या राजपूत ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत आवेदन सौंपते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
महिला का आरोप है कि रवि राजा परमार अपने छोटे भाई रोहित राजा परमार के साथ जबरन संबंध बनाकर शादी का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता के अनुसार विरोध करने और शिकायत की बात कहने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बीती रात उसके साथ और उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट – अमित अवस्थी
यह भी पढ़े: मैहर सिविल अस्पताल में स्थाई सिविल सर्जन और CMHO नियुक्ति की मांग तेज
- Chhatarpur Woman accuses BJP Mandal president and his family of assault and threats








