मैहर:प्रतिभा सम्मान समारोह में धीरज पाण्डेय की बड़ी घोषणा, कहा- पैसों की कमी नहीं रोकेगी प्रतिभाओं की पढ़ाई

मैहर: मां कर्मा साहू समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में “माई के रसोई” के संचालक धीरज पाण्डेय ने छात्र हित में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आर्थिक तंगी किसी भी प्रतिभावान छात्र-छात्रा की पढ़ाई में बाधा नहीं बनने दी जाएगी।

समारोह को संबोधित करते हुए धीरज पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थी आगे बढ़ें, उच्च शिक्षा प्राप्त करें और अपने माता-पिता, समाज तथा प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि उनके रहते किसी भी जरूरतमंद और प्रतिभावान छात्र-छात्रा की शिक्षा केवल पैसों की कमी के कारण नहीं रुकेगी।

उन्होंने कहा कि मैहर मां सरस्वती की नगरी है और यहां सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि मानव जीवन बार-बार नहीं मिलता, इसलिए सभी को अपनी क्षमता के अनुसार जनसेवा के कार्यों में योगदान देना चाहिए। धीरज पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा और समाज सेवा सबसे बड़ा निवेश है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य मजबूत होता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी घोषणा और समाजसेवा की भावना की सराहना की।

ये भी पढ़े – मैहर में स्वच्छ सर्वेक्षण पर सवाल: नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने अभियान को बताया दिखावा

  • maihar-pratibha-samman-samaroh-dhiraj-pandey-education-support-announcement
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना