महू-नीमच हाईवे पर पुलिस बटालियन के सामने बाइक हादसा, दो घायल; डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल

रतलाम: जावरा शहर थाना क्षेत्र में महू-नीमच हाईवे रोड पर पुलिस बटालियन के सामने एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को 29-05-2026 को 16:43 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद तुरंत डायल-112 वाहन मौके पर रवाना किया गया।

डायल-112 टीम, जिसमें आरक्षक 923 जितेन्द्र व्यास और पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशी शामिल थे, ने मौके पर पहुंचकर पाया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में पड़े थे, जिनमें से एक को गंभीर चोटें आई थीं। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को एफआरवी वाहन की मदद से शासकीय सिविल चिकित्सालय जावरा में भर्ती कराया।

घायलों की पहचान कमलेश पिता नंदाजी (45 वर्ष) निवासी ग्राम पिपलोदी थाना रिंगनोद और मन्नालाल पिता नंदाजी निवासी ग्राम पिपलोदी के रूप में हुई है। डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से दोनों घायलों को समय पर उपचार मिल सका, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – जावरा में ईद-उल-अजहा की धूम: ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने एक साथ पढ़ी नमाज, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

  • ratlam-javra-highway-accident-two-injured-dial112-rescue-police-battalion
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना