भीम आर्मी के 11वें स्थापना दिवस पर बच्चों को बांटी गई स्टेशनरी, शिक्षा और जागरूकता का दिया संदेश

बुरहानपुर: भीम आर्मी के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर दत्तू मेढ़े और उनकी टीम ने बच्चों को पेन, पेंसिल, शार्पनर सहित अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नियमित रूप से स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। दत्तू मेढ़े ने बताया कि भीम आर्मी की शुरुआत शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से हुई थी तथा संगठन का मुख्य लक्ष्य देश के भविष्य को शिक्षित और सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित होगा, तभी वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेगा और समाज में समानता तथा विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करें, क्योंकि छोटी-सी मदद भी किसी के भविष्य को संवारने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। इस अवसर पर राजू घेटे, राजू गाढ़े, सतीश ठाकरे, दीपक साने, कैलाश मेढ़े, विजय बोदडे, मथुरा बाई बोदडे, प्रकाश रायपुरे सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में NEET पेपर लीक को लेकर छात्र शक्ति का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

  • burhanpur-bhim-army-11th-foundation-day-stationery-distribution-education-awareness
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना