मैहर में रंगोली और मानव श्रृंखला के जरिए गूंजा नशामुक्ति का संदेश, छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत मैहर पुलिस ने नेहरू सेंचुरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगोली और मानव श्रृंखला बनाकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूरी बनाए रखने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संदेश दिया। वहीं मानव श्रृंखला बनाकर युवाओं से नशे को “ना” कहने और समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निरीक्षक लक्ष्मी बागरी, थाना कोतवाली मैहर के प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष उलाड़ी, उपनिरीक्षक वंदना गर्ग, वात्सल्य द यूथ राइजिंग फाउंडेशन से पुनीत मैनी, नेहरू सेंचुरी स्कूल के प्राचार्य अरुण तनय मिश्रा, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया और युवाओं से नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने की अपील की।

ये भी पढ़े – मैहर: मुंडन संस्कार कराने वाले नाई और आचार्यों को महीनों से नहीं मिला भुगतान, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

  • maihar-drug-free-campaign-rangoli-human-chain-awareness-program-nehru-century-school
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना