
एसआई से टीआई बनने पर संजय बरिया को पत्रकारों ने दी बधाई
मुरैना। पुलिस विभाग में पदोन्नति के बाद एसआई से थाना प्रभारी (टीआई) बनाए गए संजय बरिया को बधाई देने के लिए पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल उनके पास पहुंचा। पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि संजय बरिया अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निभाते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
बधाई देने वालों में महेंद्र सिंह लहरिया (वंदे भारत न्यूज़), प्रदीप राजौरिया (जनसरोवर प्राइम पत्रिका), रामलखन माहौर (जनसरोवर प्राइम पत्रिका), उमेश (वंदे भारत न्यूज़) सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
पत्रकारों ने संजय बरिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से जनहित के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
— जनसरोवर प्राइम पत्रिका, मुरैना
- एसआई से टीआई बनने पर संजय बरिया को पत्रकारों ने दी बधाई








