झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आगाज से ठीक पहले, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की। करीब 15 मिनट तक छात्रों से बातचीत करने के बाद उन्होंने राज्य की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली पर सरकार को घेरा और पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सड़क से लेकर सदन तक उनके हक में मजबूती से आवाज उठाएगी।

‘यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, नौकरियां बेचने का मामला है’

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड में यह महज पेपर लीक का विषय नहीं है, बल्कि सुनियोजित तरीके से “नौकरियां बेचने” का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल और उत्पाद सिपाही भर्ती समेत कई प्रमुख परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं बरती गई हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि उत्पाद सिपाही भर्ती और जेएसएससी की कुछ परीक्षाओं में चहेते अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले ही प्रश्न और उत्तर रटाए गए थे। इसके साथ ही, 14वीं जेपीएससी परीक्षा में लंबे समय तक कटऑफ अंक सार्वजनिक न करने और बाद में जारी कटऑफ से पूरी चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने मांग की कि केवल 14वीं जेपीएससी ही नहीं, बल्कि पिछले छह वर्षों में आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए।

अध्यक्ष और परीक्षा नियंत्रकों को हटाने व गिरफ्तारी की मांग

मरांडी ने कहा कि आंदोलनरत छात्र विवादित परीक्षाओं को तुरंत रद्द करने और सीबीआई जांच से कम पर समझौता करने को तैयार नहीं हैं, और भाजपा उनकी इस मांग का पूर्ण समर्थन करती है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की, मांग में पहला मुद्दा  जेपीएससी और जेएसएससी के अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए, दूसरा मुद्दा पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए। वही तीसरा और आखिरी मुद्दा दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

बारिश में भीग रहे छात्रों की उपेक्षा का आरोप

राज्य सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राजधानी में लगातार हो रही बारिश के बावजूद छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक उनसे संवाद करने या समस्या का कोई ठोस समाधान निकालने की दिशा में कोई पहल नहीं की है। उन्होंने चेतावनी दी कि विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष इस मुद्दे को पूरी ताकत के साथ सदन में उठाएगा।

प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे प्रमुख नेता और विधायक

छात्रों से मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष के साथ भाजपा और आजसू के कई विधायक व वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, मनोज यादव, नागेंद्र महतो, डॉ. नीरा यादव, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, अमित यादव, शत्रुघ्न महतो, उज्ज्वल दास, मंजू कुमारी, प्रदीप प्रसाद, पूर्णिमा साहू, आजसू विधायक निर्मल महतो, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही और प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी शामिल थे।

ये भी पढ़े – Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

 

  • babulal-marandi-meets-protesting-students-cbi-inquiry-demand
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुर्गा पूजा ‘प्रीव्यू शो’ में करोड़ों का खेल: पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED की छापेमारी

    कोलकाता में दुर्गा पूजा के ‘प्रीव्यू शो’ और पास…

    गधे की फोटो से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन? NSUI के दावे ने MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

    भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा और नर्सिंग कॉलेजों की…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप