मुरैना में अवैध रेत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹7 लाख की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सबलगढ़ (मुरैना)।महेंद्र सिंह लहरिया | मुरैना जिले में अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सबलगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। जब्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब ₹7 लाख बताई गई है। पुलिस ने अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए वाहन को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर और एसडीओपी उमेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने रहूघाट के पास चेकिंग लगाई। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया।

चालक वाहन छोड़कर फरार

पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर वाहन को रास्ते में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रॉली में अवैध रूप से भरी रेत मिली, जिसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 327/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS), खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, मध्यप्रदेश खनिज नियम तथा मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण कायम किया है। मामले की जांच जारी है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी पंकज मुद्गल, प्रधान आरक्षक मनोज चौहान तथा आरक्षक विक्रम राठौर, अमित, अनिल, हरेंद्र और आनंदपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 
 

 

  • morena-police-seize-illegal-sand-loaded-tractor-trolley-worth-seven-lakh
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना