ब्रांडवाणी Exclusive: पुलिस मुख्यालय में हाई-प्रोफाइल टकराव; वरिष्ठ अधिकारी और महिला डीएसपी आमने-सामने

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के इलाकों में इन दिनों काफी हलचल देखी जा रही है. अनुशासन और नियमों के लिए पहचाने जाने वाले इस विभाग में एक हाई-प्रोफाइल ‘टकराव’ चर्चा का मुख्य विषय बन गया है. मामला पुलिस मुख्यालय के अंदर का है. सख्त स्वभाव वाले एक सीनियर स्पेशल डीजे और अपनी स्पष्टवादी छवि के लिए जानी जाने वाली एक महिला डीएसपी के बीच का बताया जा रहा है, जहां अब स्थिति लगभग सीधी टकराव तक पहुंच गई है. 

ब्राणवाणी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे विवाद की शुरुआत एक आधिकारिक नोटिस से हुई। स्पेशल डीजे ने महिला अधिकारी पर कथित रूप से अनुचित भाषा या असम्मानजनक व्यवहार का आरोप लगाए हुए उन्हें लिखित स्पष्टीकरण मांगा था। माना जा रहा था कि जवाब औपचारिक और संयमित तरीके से मिलेगा, लेकिन इसके विपरीत महिला अधिकारी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

ये भी पढ़े – प्रशासनिक गलियारों में खलबली: स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर गए ACS, ‘लूप लाइन’ अधिकारी की किस्मत चमकी

जब पहले नोटिस का उत्तर नहीं मिला तो वरिष्ठ अधिकारी की ओर से एक और स्मरण पत्र भेजा गया। हालांकि इस बार जो प्रतिक्रिया आई, उसने विवाद को शांत करने के बजाय और गहरा कर दिया। ब्राणवाणी न्यूज के सूत्रों के अनुसार महिला डीएसपी की ओर से दिया गया जवाब भी काफी तीखा था, जिसे वरिष्ठ अधिकारी ने अनुचित भाषा के रूप में देखा।

पुलिस मुख्यालय के भीतर-खाने में चर्चा है कि अपने लंबे और प्रभावशाली सेवा काल में स्पेशल डीजे को पहली बार किसी महिला अधिकारी से इतनी खुली चुनौती मिली है। वहीं विभाग के कई लोग यह भी कहते हैं कि संबंधित महिला डीएसपी अपने सख्त और निर्भीक नाकामयाबी के कारण पहले से ही चर्चा में रहते हैं और वे दबाव में झुकने वाली अधिकारियों में नहीं गिनी जातीं। जितने वरिष्ठ अधिकारी की नाराजगी काफी बढ़ी हुई बताई जा रही है और विभाग के अंदर धीमी आवाज में इस टकराव के संभावित नतीजों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

ये भी पढ़े – नीति निर्माण संस्था में भीतरी टकराव का नाटकीय अंत: उपाध्यक्ष की जीत, CEO हटाए गए

  • bhopal-police-headquarters-high-profile-clash-senior-officer-woman-dsp
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आईएएस बनने के लिए महिला अफसर की दिल्ली दौड़, डीपीसी की तारीख का इंतजार

    मंत्रालय में उप सचिव पद पर पदस्थ एक महिला…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना