कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 19 किलो LPG के दाम में ₹993 की बढ़ोतरी

नई दिल्ली:  देशभर में 01 मई से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है।

तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹993 की बढ़ोतरी की है।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत  में बढ़ोतरी

 

नई दर लागू होने के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3071.50 हो गई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

व्यवसायों पर सीधा असर

जानकारी के मुताबिक,  बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर होटल,  रेस्टोरेंट,  ढाबों और छोटे व्यवसायों पर पड़ सकता है,  जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग अधिक होता है। व्यापारियों का मानना है कि इससे खाद्य पदार्थों और सेवाओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ऊर्जा कीमतों में उछाल के चलते यह फैसला लिया गया है। वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर रखे गए हैं। 

  • commercial-lpg-cylinder-price-hike
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

लखनऊ में ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ शुक्रवार को होगा आयोजित, CM योगी करेंगे कई श्रमिक योजनाओं का लोकार्पण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा शुक्रवार…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ