सात साल का इंतजार खत्म, पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 जीतकर रचा नया इतिहास; ओलंपिक पदक विजेता ने यामागुची को दी मात

टोक्यो: भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने रविवार को जापान ओपन सुपर 750 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु ने अपनी चिर-प्रतिद्वंद्वी और चार बार की चैंपियन जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से शिकस्त दी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही सिंधु जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। दो साल के लंबे अंतराल के बाद यह सिंधु का पहला बीडब्ल्यूएफ (BWF) टूर खिताब है। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2024 में सैयद मोदी टूर्नामेंट जीता था। इसके साथ ही उनका सुपर 750 या उससे ऊपर का खिताब जीतने का सात साल का इंतजार भी खत्म हो गया है।

इस टूर्नामेंट में सिंधु को बेहतरीन खेल के साथ-साथ भाग्य का भी साथ मिला। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 5 चीन की हान यू को मात दी थी, जिसके बाद क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में उनकी विपक्षी खिलाड़ी चोटिल होकर मैच से हट गईं, जिससे सिंधु को वॉकओवर मिला। फाइनल मुकाबले के पहले गेम की शुरुआत सिंधु ने बेहद आक्रामक तरीके से की और शुरुआती दो अंक हासिल करने के बाद एक सफल चैलेंज लेकर 3-0 की बढ़त बना ली।

हालांकि, स्थानीय खिलाड़ी अकाने यामागुची ने जल्द ही वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद सिंधु ने 9-7 की बढ़त बनाई, लेकिन यामागुची ने लगातार चार अंक जीतकर मिड-गेम इंटरवल तक बढ़त अपने हाथ में ले ली। ब्रेक के बाद सिंधु ने रणनीति बदलते हुए ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया और यामागुची को बैकफुट पर धकेलते हुए स्कोर 16-12 कर दिया। एक समय स्कोर 17-17 से बराबर हुआ, लेकिन भारतीय स्टार ने अंत में लगातार चार अंक बटोरकर पहला गेम 21-17 से जीत लिया।

दूसरे गेम में भी सिंधु ने अपनी लय बरकरार रखी और शुरुआत में 6-3 और फिर 8-3 की बढ़त बना ली। जापानी शटलर ने लगातार चार अंक लेकर वापसी की कोशिश की, लेकिन सिंधु ने 11-7 के स्कोर के साथ मिड-गेम ब्रेक में प्रवेश किया। ब्रेक के बाद यामागुची दबाव में नजर आईं, जिसका फायदा उठाकर सिंधु ने स्कोर 14-7 और फिर 16-12 कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में यामागुची ने पांच अंक जीतकर स्कोर को 18-17 तक लाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया था, लेकिन सिंधु ने बिना कोई गलती किए लगातार तीन मैच प्वाइंट हासिल किए और दूसरा गेम भी 21-17 से जीतकर खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़े – संग्राम सिंह ने रचा इतिहास, पाकिस्तानी फाइटर मोहम्मद आबिद अली को 80 सेकंड में हराकर जीती MMA एशियन चैंपियनशिप

  • india-pv-sindhu-japan-open-super-750-winner
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    विराट कोहली ने रचा इतिहास, 15 हजार ODI रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

    विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा…

    7 छक्के और तूफानी फिफ्टी… स्मृति मंधाना ने गोल्ड मेडल मैच में उड़ाया गर्दा, बनाए कई रिकॉर्ड

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप