उमरिया: रॉबर्टसन कॉन्वेंट स्कूल में 32वीं अलंकरण समारोह संपन्न

उमरिया| राकेश दर्दवंशी| 13 अगस्त 2026। रॉबर्टसन कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, उमरिया के परिसर में 13 अगस्त को 32वीं इन्वेस्टिचर सेरेमनी यानी अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आस्था, संस्कार, श्रद्धा एवं विश्वास चारों सदनों के विद्यार्थियों को सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्रत्येक सदन में एक छात्र और एक छात्रा को कप्तान नियुक्त किया गया। इसके साथ ही खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अनुशासन से जुड़े विभिन्न दायित्वों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस वर्ष विद्यालय प्रबंधन ने चारों सदनों में महिला प्रशासिका शिक्षिकाओं की नियुक्ति की है। इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में विद्यालय की महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

मां सरस्वती के पूजन के साथ शुरू हुआ समारोह

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष अग्रवाल ने की।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री मिथिलेश पयासी, श्री दीपक छतवानी, श्री धनुषधारी सिंह, श्री सुमित गौतम, श्री दिवाकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपनारायण सोनी, श्री संजय तिवारी (मजिस्ट्रेट, जुवेनाइल कोर्ट), श्री कौशल विश्वकर्मा, श्री अरुण त्रिपाठी एवं श्री राकेश दर्दवंशी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री आलोक शर्मा ने विद्यालय गीत के साथ ध्वजारोहण कर समारोह की औपचारिक शुरुआत की। विद्यालय के संचालक श्री विश्वजीत पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़े: आज का पंचांग 14 अगस्त 2026: शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राशिफल

नवनियुक्त छात्र परिषद पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विद्यालय के संचालक श्री विश्वजीत पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित करते हैं। इससे विद्यार्थियों को भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिलती है।

मुख्य अतिथि श्री आलोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में मिले संस्कार डीएनए की तरह जीवनभर व्यक्ति के साथ रहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान नवनियुक्त छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उनके पद की गरिमा, कर्तव्यों और अनुशासन का पालन करने की शपथ दिलाई गई। चारों सदनों के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और गरिमा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने पर जोर

अलंकरण समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। छात्र परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े: MP Electricity Price Hike: बिजली महंगी होने की चर्चा के बीच जानें पूरा मामला

  • robertson-convent-school-umaria-investiture-ceremony-2026
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप