छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थों के साथ तीन गिरफ्तार, एक फरार

छतरपुर:  पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, संग्रह और सार्वजनिक नशाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस को आज दोपहर सटई रोड, मरघट के पास संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़कर तलाशी ली गई।

पुलिस ने भारी मादक पर्दाथ जब्त किए

जांच में आरोपियों के पास 10 लीटर नशीला सिरप और 150 टैबलेट (15 पैकेट) बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग ₹6000 बताई गई। आरोपियों के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इस मामले में दीपेंद्र सिंह उर्फ डीपी ठाकुर, अमन रावत और सुनील अवस्थी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सौरभ जड़िया फरार है। चारों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम और मध्य प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित से कार्रवाई की 

दीपेंद्र सिंह उर्फ डीपी ठाकुर पर हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, चोरी, मारपीट समेत 15 से अधिक अपराध दर्ज हैं। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी सौरभ जड़िया की तलाश जारी है। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन की टीम सक्रिय रही।

ये भी पढ़े – छतरपुर: मंत्री दिलीप अहिरवार ने दिखाया मानवीय चेहरा, किसान के खेत में लगी आग बुझाने पहुंचे

  • chhatarpur-police-arrest-three-illegal-drugs-one-absconding
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    कैरियर काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञों के लिए आवेदन आमंत्रित, 26 मई तक करें आवेदन

    छतरपुर:  जिला रोजगार कार्यालय द्वारा संचालित कैरियर काउंसिलिंग योजना…

    आगे पढ़ें
    छतरपुर/किशनगढ़ पुलिस का एक्शन: हत्या के प्रयास और बलवा की धाराओं में मामला दर्ज, एक दर्जन हिरासत में

    छतरपुर: किशनगढ़ में पुलिस प्रशासन पर हुए हिंसक हमले…

    आगे पढ़ें

    One thought on “छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थों के साथ तीन गिरफ्तार, एक फरार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    असम में घुसपैठ और कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले-वादे शब्दों से नहीं, काम से पूरे होंगे

    असम में घुसपैठ और कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले-वादे शब्दों से नहीं, काम से पूरे होंगे

    नॉर्वे के अखबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता

    नॉर्वे के अखबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंजाब CM भगवंत मान की मुलाकात, कृषि सुधार और किसान कल्याण पर हुई अहम चर्चा

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंजाब CM भगवंत मान की मुलाकात, कृषि सुधार और किसान कल्याण पर हुई अहम चर्चा

    तमिलनाडु: बहुमत साबित करते ही विवादों में घिरी विजय सरकार, ज्योतिष की नियुक्ति का आदेश रद्द

    तमिलनाडु: बहुमत साबित करते ही विवादों में घिरी विजय सरकार, ज्योतिष की नियुक्ति का आदेश रद्द

    पुडुचेरी: एन. रंगासामी ने पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, ‘सिंगापुर’ जैसा विकास करने का वादा

    पुडुचेरी: एन. रंगासामी ने पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, ‘सिंगापुर’ जैसा विकास करने का वादा