ग्वालियर में सिपाही की दबंगई, पड़ोसी के प्लॉट पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट

ग्वालियर: पुलिस विभाग के एक सिपाही की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां पड़ोसी के प्लॉट में जबरन गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है.

गाड़ी खड़ी करने पर विवाद

मामला माधौगंज थाना क्षेत्र के चितेरा ओली का है. माधौगंज निवासी सूरज सोनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके भाई के प्लॉट में आरक्षक गिर्राज गुर्जर ने अपनी गाड़ी खड़ी कर रखी थी। कई बार कहने और नोटिस देने के बावजूद आरोपी गाड़ी हटाने को तैयार नहीं हुआ।

ये भी पढ़े – ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में विवाद: NSUI ने खोला मोर्चा

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोप है कि सिपाही गिर्राज गुर्जर अपने साथियों के साथ सूरज के घर पहुंचा। वहां गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। इस दौरान 7-8 लोगों ने मिलकर हमला किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही SAF में पदस्थ है और एक पूर्व मंत्री का पीएसओ भी रह चुका है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर गिर्राज गुर्जर, आर्यन और मनीष समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ASP जयराज कुबेर के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भा पढ़े – ग्वालियर पुलिस की बड़ी चूक: फरियादी को ही बनाया आरोपी

  • gwalior-police-officer-assault-parking-dispute
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    डबरा में 24 किलो गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा; मास्टरमाइंड की तलाश तेज

    डबरा। ग्वालियर में वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर चलाए जा…

    आगे पढ़ें
    ग्वालियर में खदान को लेकर बवाल: तहसीलदार की मां के नाम खदान होने का दावा, मीडिया के सामने भिड़े जनप्रतिनिधि और अधिकारी

    डबरा | भरत रावत | 13 जून 2026 ग्वालियर…

    आगे पढ़ें

    One thought on “ग्वालियर में सिपाही की दबंगई, पड़ोसी के प्लॉट पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा