बुरहानपुर में बाइक चोर गिरफ्तार, शिकारपुरा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की

बुरहानपुर: थाना शिकारपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। फरियादी रुपेश पिता प्रकाश पाटिल, निवासी ग्राम उमरदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 24.04.2026 की रात लगभग 11 बजे उनकी काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर MP68-ZE-6707) मोहना नदी ब्रिज के पास सुखपुरी रोड से चोरी हो गई थी।

रिपोर्ट के आधार पर थाना शिकारपुरा में अपराध क्रमांक 126/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शिकारपुरा निरीक्षक संदीप चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध समाधान पिता सुभाष बेलदार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मैढसांगवे (तहसील मुक्तईनगर, महाराष्ट्र) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है तथा अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में नवागत SP आशुतोष बागरी ने संभाला पदभार, अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति के दिए सख्त निर्देश

  • burhanpur-bike-theft-arrest-shikarpura-police-recovered-motorcycle
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता