कागज़ों में ‘आयुष्मान’, ज़मीन पर बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था!

कागज़ों में ‘आयुष्मान’, ज़मीन पर बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था!

 

शहडोल के कनाड़ी खुर्द उप स्वास्थ्य केंद्र की खुली पोल, सोमवार को भी ग्रुप-डी कर्मचारी नदारद

 

*रिपोर्टर :- *जियाउद्दीन अंसारी* 

संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)

जन सरोवर प्राइम पत्रिका*

 

 

शहडोल (मध्य प्रदेश)। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के दावे करती है, लेकिन शहडोल जिले के कनाड़ी खुर्द स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र की जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आती है।

 

सोमवार जैसे कार्यदिवस पर स्वास्थ्य केंद्र में ग्रुप-डी कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिला। परिसर में चारों ओर गंदगी का अंबार दिखाई दिया, जिसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो स्वास्थ्य केंद्र की नियमित साफ-सफाई लंबे समय से नहीं हुई हो। केंद्र की स्थिति ऐसी थी कि पहली नजर में ऐसा महसूस होता है जैसे यहां वर्षों से ताला ही नहीं खुला हो।

 

मौके पर मौजूद एएनएम ने बताया कि ग्रुप-डी कर्मचारी ने अपनी अनुपस्थिति की कोई सूचना उन्हें नहीं दी है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह प्रभावित होती दिखाई दीं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि जब स्वास्थ्य केंद्रों की यही स्थिति रहेगी, तो आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं कैसे मिलेंगी? स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने तथा स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की है।

 

अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस लापरवाही पर क्या कदम उठाता है या फिर सरकारी योजनाओं के दावे केवल कागज़ों तक ही सीमित रहेंगे।

  • कागज़ों में 'आयुष्मान', ज़मीन पर बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था!
  • MAHENDRA SINGH LAHARIYA

    MAHENDRA SINGH LAHARIYA

    Related Posts

    *अपराध की दुनिया मे रचा नया इतिहास, देता रहा अपराधो को अंजाम, ना देखा कभी थाने का दरवाजा*

    *अपराध की दुनिया मे रचा नया इतिहास, देता रहा…

    आगे पढ़ें
    कोलारस पुलिस ने 7 दुकानों में हुई चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    कोलारस पुलिस ने 7 दुकानों में हुई चोरी का…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में