मोहनगढ़ पुलिस ने नाबालिग अपहृता को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

टीकमगढ़।धर्मेंद्र सिंह लोधी| जिले में नाबालिग अपहृताओं की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहनगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग अपहृता को दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

5 अगस्त को दर्ज हुई थी शिकायत

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को एक फरियादी ने थाना मोहनगढ़ में अपनी नाबालिग पुत्री को किसी व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना मोहनगढ़ में अपराध क्रमांक 184/2026 दर्ज किया गया। मामले में धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

बांधा क्षेत्र से नाबालिग को किया दस्तयाब

नाबालिग की तलाश के लिए थाना प्रभारी ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने लगातार पतारसी करते हुए 12 अगस्त 2026 को बांधा क्षेत्र से नाबालिग को दस्तयाब कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और नाबालिग के न्यायालय में कथन कराए गए।

पुलिस टीम का रहा योगदान

न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित दुबे, चौकी प्रभारी सउनि कन्हैयालाल अहिरवार, प्रधान आरक्षक रघुवीर घोष सहित आरक्षक धीरज चौधरी, अंकित यादव, नरेंद्र जाट, पुष्पराज सिंह, प्रशांत साहू, झल्लू प्रसाद और एनआरएस मीना खंगार का योगदान रहा।

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर पर रोक, सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला

 

  • tikamgarh-mohangarh-police-recover-minor-girl-and-hand-over-to-family
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता