गणेश शंकर विद्यार्थी जी की 95वीं पुण्यतिथि: मुंगावली के ‘नगर गौरव’ को श्रद्धांजलि

मुंगावली। निर्भीक पत्रकारिता के पुरोधा और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान देशभक्त अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी की 95वीं पुण्यतिथि आज श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी, इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वाधान में मुंगावली के पत्रकार साथी और नगरवासी उन्हें भावांजलि अर्पित करेंगे.

नगर के विद्यार्थी चौराहा (इमली चौराहा) पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे.

गणेश शंकर विद्यार्थी जी का मुंगावली की माटी से गहरा नाता है,उनका बचपन से ही मुंगावली की गलियों में बीता था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा तत्कालीन अंग्रेजी शासन काल के एंग्लो वर्नाक्यूलर स्कूल (वर्तमान मिडिल स्कूल, बहादुरपुर रोड) से ग्रहण की थी.इस नगर की माटी ने उनके व्यक्तित्व की नींव रखी, और यही कारण है कि नगरवासी उन्हें अपना ‘नगर गौरव’ मानते हैं.

प्रतिमा पर माल्यार्पण

गणेश शंकर विद्यार्थी जी के आदर्शों और कलम की ताकत को याद करना, इस कार्यक्रम के माध्यम से हम गणेश शंकर विद्यार्थी जी के योगदान और उनके आदर्शों को नमन करते हैं, जो आज भी हमें प्रेरित करते हैं।

  • mungawali-ganesh-shankar-vidyarthi-tribute
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather Today: पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

    आगे पढ़ें
    37 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ नंबर की कार जब्त; ओडिशा से ग्वालियर लाई जा रही थी खेप

    डबरा/ग्वालियर। ग्वालियर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता