सागर: सुरखी में बनेगा ₹400 करोड़ का देहरा बांध, 25 हजार किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

सागर: सागर जिले की सुरखी विधानसभा में कृषि और सिंचाई के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सुरखी के चौकी और मनकापुर के बीच लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से देहरा बांध का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र के 34 गांवों के करीब 25 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और लगभग 9 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। यह घोषणा प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम खजुरिया में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि एक समय था जब सुरखी क्षेत्र के किसान पूरी तरह बारिश पर निर्भर रहते थे और सिंचाई के संसाधनों का अभाव था, लेकिन अब क्षेत्र में लगातार सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार से हालात बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेरा परियोजना, परकुल परियोजना, मढ़िया बांध, मिडवासा परियोजना, अमोदा-कंदेला परियोजना, पड़रिया बांध और कालीपठार जलाशय जैसी योजनाओं ने क्षेत्र में पानी की समस्या को काफी हद तक दूर किया है। अब देहरा बांध बनने से यहां का किसान भी पंजाब और हरियाणा की तरह आधुनिक और उन्नत खेती कर सकेगा।

मंत्री राजपूत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की मोहन यादव सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार गांव, गरीब और किसानों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

ये भी पढ़े – सागर: मानसून पूर्व नालों से हटे अतिक्रमण, ‘ड्राइव मोड’ में चलाएं अभियान: कलेक्टर प्रतिभा पाल

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल-जल योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि और लाड़ली बहना योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव आया है। गरीबों को पक्के मकान मिले हैं, महिलाओं को घर-घर पानी और गैस कनेक्शन की सुविधा मिली है तथा किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

खजुरिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया गया। इनमें पंचायत भवनों और सामुदायिक भवनों का निर्माण, सीसी रोड और नई सड़कों का निर्माण, हर घर नल-जल योजना का विस्तार, तालाबों का जीर्णोद्धार और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए चबूतरा निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई, सड़क, पेयजल और ग्रामीण अधोसंरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकमन लोधी, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल पटैल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – यात्री बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर परिवहन विभाग सख्त, सागर संभाग में चला विशेष चेकिंग अभियान

 
 
  • sagar-surkhi-dehra-dam-project-400-crore-benefit-25-thousand-farmers
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    डबरा सिविल अस्पताल पहुंचीं एसडीएम जूही गर्ग, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

    डबरा।भरत रावत| डबरा सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप