थलपति विजय का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: राहुल गांधी के साथ मिलकर तमिलनाडु में नई ‘राजनीति’ शुरू करेंगे विजय

चेन्नई: तमिलनाडु की सियासत में आज एक नया इतिहास रचा गया है। अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) ने राज्य की 108 सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़े दल के रूप में अपनी धाक जमाई है। बहुमत के आंकड़े को छूने के लिए विजय ने कूटनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हुए सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और आईयूएमएल जैसे दलों का बिना शर्त समर्थन हासिल कर लिया है। बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करने के बाद विजय ने राजभवन जाकर राज्यपाल अर्लेकर के समक्ष सरकार बनाने का आधिकारिक दावा पेश किया।

ये भी पढ़े – राजनीति के ‘महानायक’ बने विजय: जादुई आंकड़े को पार कर रचा इतिहास, चेन्नई में आतिशबाजी; रविवार को होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

राज्यपाल ने विजय के दावे को स्वीकार करते हुए उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी होगी। राहुल गांधी कल सुबह विशेष रूप से चेन्नई पहुंच रहे हैं, जो दक्षिण भारत की राजनीति में एक नए और मजबूत गठबंधन के संकेत दे रहा है।

यह पल कांग्रेस के लिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि 1967 के बाद यानी करीब 6 दशक बाद कांग्रेस पार्टी तमिलनाडु की सत्ता में सीधे तौर पर शामिल होने जा रही है। टीवीके के मंत्रिमंडल में कांग्रेस के विधायकों को भी जगह दी जाएगी। राहुल गांधी का इस शपथ ग्रहण में शामिल होना यह दर्शाता है कि केंद्र की राजनीति में विपक्षी एकजुटता को तमिलनाडु से नई ऊर्जा मिलने वाली है।

ये भी पढ़े – पश्चिम बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: सुवेंदु ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार

  • vijay-to-be-sworn-in-as-tamil-nadu-cm-rahul-gandhi-attends-historic-oath
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुर्गा पूजा ‘प्रीव्यू शो’ में करोड़ों का खेल: पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED की छापेमारी

    कोलकाता में दुर्गा पूजा के ‘प्रीव्यू शो’ और पास…

    Red Bull को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: ‘Energy Drink’ लिखने पर FSSAI की रोक हटी

    दिल्ली हाई कोर्ट ने Red Bull को बड़ी राहत…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप