सिलवानी के बम्होरी में लगेगा जिला स्तरीय युवा संगम मेला, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे मौके

रायसेन।  जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 अप्रैल 2026 को सिलवानी विकासखण्ड के बम्होरी में जिला स्तरीय युवा संगम मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्होरी परिसर में आयोजित होगा। यह आयोजन कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके

इस युवा संगम मेले के माध्यम से विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसमें नवभारत फर्टीलाइजर भोपाल, भास्कर मण्डीदीप, आईपीएस भोपाल, इंसुलेटर एंड इलेक्ट्रिकल्स मण्डीदीप, यश्यवी ग्रुप, सागर मैन्युफैक्चर तामोट, होम हेल्प सेंटर रायसेन, हकाई सिकरोटी, आर सेठी रायसेन, वोल्वो आयशर वगरोदा, पुखराज प्रा.लि. भोपाल और समर्थन ट्रस्ट भोपाल जैसी संस्थाएं भाग लेंगी।

योग्यता और आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और डिग्री इंजीनियरिंग तक निर्धारित की गई है। वहीं अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है।

स्वरोजगार के लिए भी मिलेगा मार्गदर्शन

मेले में केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को भी विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और स्वरोजगार स्थापित करने की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस मेले में शामिल होकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

  • youth-sangam-mela-bamhori-silwani-raisen
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया