रायसेन: आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, हर सप्ताह मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश

रायसेन/ दीपक श्रीवास्तव: जिला प्रशासन ने आदतन अपराधियों पर सख्ती दिखाते हुए दो आरोपियों को हर सप्ताह कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत की गई है।

16 आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी

जानकारी के अनुसार, आरोपी नवल सिंह आदिवासी निवासी रजपुरा, गैरतगंज को आगामी 6 माह तक हर गुरुवार को तहसीलदार गैरतगंज के समक्ष उपस्थिति दर्ज करानी होगी। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित थाना प्रभारी द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पर वर्ष 2017 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने और 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

8 आपराधिक मामले दर्ज

इसी तरह रजा खां निवासी मढ़ईपुरा, रायसेन को भी 6 माह तक हर शुक्रवार को तहसीलदार रायसेन के समक्ष उपस्थित होना होगा। उनके खिलाफ 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • raisen-habitual-offenders-ordered-mark-weekly-attendence-before-executive-magistrate
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

भोपाल DPI में ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा, आयुक्त के कक्ष में घुसने पर धक्का-मुक्की का आरोप; देर रात मांगी माफी

भोपाल/आदि मिश्रा की रिपोर्ट: राजधानी भोपाल स्थित लोक शिक्षण…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’