
गोरखपुर: एक ज्वैलरी शोरूम में दो लुटेरे ग्राहक बनकर पहुंचे और खरीदारी के बहाने बातचीत के दौरान करीब 20 ग्राम सोने के जेवर लूटकर फरार होने लगे।चोरी की घटना के दौरान शोरूम में मौजूद ज्वैलर की बेटी ने साहस दिखाते हुए तुरंत दोनों लुटेरों का पीछा किया। उसने एक लुटेरे को पकड़कर सड़क पर गिरा दिया और उससे हाथापाई भी की, जिससे वह कुछ देर के लिए दबोचा गया।
हालांकि मारपीट के दौरान लुटेरा खुद को छुड़ाकर मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन लड़की ने काफी दूर तक उसका पीछा किया और उसे रोकने की कोशिश की।इस संघर्ष में ज्वैलर की बेटी के हाथ में चोट भी आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस लुटेरों की पहचान और तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़े – महराजगंज में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में 3 घायल
- gorakhpur-jewellery-showroom-robbery-20-grams-gold-loot-daughter-courage-2026









